फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अचानक बज जाता है एटीएम का सायरन, हड़बड़ा जाते हैं सुरक्षा कर्मी

Sun, 13 Aug 2023 12:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस सिटी स्टेशन पर लगे एटीएम का सायरन अक्सर तकनीकी खराबी के कारण बज जाता है। बहुत तेज आवाज में बजने वाले इस सायरन की आवाज जीआरपी व आरपीएफ थाने के अलावा पूरे रेलवे स्टेशन परिसर में गूंजती है। आवाज सुनकर सुरक्षा कर्मी हड़बड़ जाते हैं और हरकत में आ जाते हैं और मौके की और दौड़ पड़ते हैं।
विज्ञापन
सिटी स्टेशन पर मौजूद एसबीआई के एटीएम को देखता सुरक्षा कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी स्टेशन पर स्थापित एसबीआई का एटीम के सायरन में आई खराबी सुरक्षा कर्मियों व रेलवे के अन्य स्टाफ के लिए सिरदर्द बन गई है। सायरन के अचानक बजने के कारण स्टेशन प्रशासन व सुरक्षा कर्मियों में खलबली मच जाती है। अब सुरक्षाकर्मी भी इसे लेकर भ्रमित हो रहे है। यह एटीएम की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा भी साबित हो सकता है।

विज्ञापन


हाथरस सिटी स्टेशन पर लगे एटीएम का सायरन अक्सर तकनीकी खराबी के कारण बज जाता है। बहुत तेज आवाज में बजने वाले इस सायरन की आवाज जीआरपी व आरपीएफ थाने के अलावा पूरे रेलवे स्टेशन परिसर में गूंजती है।

आवाज सुनकर सुरक्षा कर्मी हड़बड़ जाते हैं और हरकत में आ जाते हैं और मौके की और दौड़ पड़ते हैं। जब उन्हें हकीकत पता चलती है तो वह उल्टे पांव लौट आते हैं। सुरक्षा कर्मियों में उपजा यह भ्रम एटीएम की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। बार-बार बजने के कारण अब वह भी इस सायरन की आवाज को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

सायरन की समस्या को लेकर हमने कई बार स्टेशन अधीक्षक से कहा है, लेकिन उनके द्वारा अभी तक इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है। नियमों के अनुसार हम सीधे तौर पर एसबीआई को कोई पत्र नहीं लिख सकते। यह तकनीकी खराबी है, फिर भी जब सायरन बजता है, हमारा स्टाफ एक बार पूरी जांच अवश्य करता है। -प्रबल प्रताप, प्रभारी हाथरस सिटी जीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें