चंदपा कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक ताहिर अहमद को एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने लाइन हाजिर कर दिया है। शिकायतकर्ता ने उप निरीक्षक पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने एक बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी की, जिसका वीडियो प्रसारित हो गया था। दो दिन पहले चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव कैमार में एक बैठक हुई थी, जिसमें समाज कल्याण अधिकारी सरिता सिंह भी मौजूद थीं। बैठक में गांव कैमार निवासी अमरनाथ द्वारा पुलिस प्रशासन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे थे, तभी दारोगा ताहिर अहमद ने मोदी-योगी पर अभद्र टिप्पणी कर दी थी। संवाद