फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने को,नहीं मिली यूनीफार्म और जूते-मोजे की धनराशि

Mon, 24 Jun 2024 06:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सरकार द्वारा इन विद्यार्थियों को यूनीफार्म और जूते मोजे के लिए हर साल डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपये प्रति छात्र की धनराशि मुहैया कराई जाती है। नए शिक्षा सत्र शुरू हुए ढाई माह से अधिक बीत चुका है। इसके बावजूद अभी तक डीबीटी की धनराशि जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के ढाई महीने बाद भी परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को यूनीफार्म और जूते-मोजे की धनराशि नहीं मिली है। ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने के बाद 28 जून से विद्यार्थी बिना यूनीफार्म और जूते मोजे के स्कूल जाएंगे। 25 जून से विद्यालय खुलेंगे और 28 जून से विद्यार्थियों का स्कूलों में आना शुरू होगा।

विज्ञापन


जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 1236 परिषदीय विद्यालयों में करीब 1.23 लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं। सरकार इन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास कर रही है। सरकार द्वारा इन विद्यार्थियों को यूनीफार्म और जूते मोजे के लिए हर साल डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपये प्रति छात्र की धनराशि मुहैया कराई जाती है। इसके लिए विभाग द्वारा विद्यार्थियों के आधार कार्ड व अभिभावकों के बैंक का विवरण पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। नए शिक्षा सत्र शुरू हुए ढाई माह से अधिक बीत चुका है। इसके बावजूद अभी तक डीबीटी की धनराशि जारी नहीं हुई है। इससे अभिभावक अपने बच्चों के लिए यूनीफार्म और जूते, मोजे आदि नहीं खरीद पाए हैं। इन दिनों विद्यालयों में ग्रीष्म कालीन अवकाश चल रहा है। 28 जून से विद्यार्थी विद्यालय पहुंचने लगेंगे।

परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है। शिक्षकों को नव प्रवेशित विद्यार्थियों के आधार कार्ड व अभिभावकों के बैंक संबंधी विवरण संकलित करने के निर्देश दे दिए गए हैं। शासन से डीबीटी की किस्त जारी होते ही विद्यार्थियों को इसका लाभ दे दिया जाएगा।-उपेंद्र गुप्ता, बीएसए हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें