बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद ई रिक्शा में बैठकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव गढ़ौआ के निकट स्कूल के पास पहुंचे, वैसे ही एक स्कूल बस ने उनके ई रिक्शा को टक्कर मार दी।
एक स्कूल की बस ने 18 जुलाई को ई रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई रिक्शा में सवार सात छात्र-छात्राएं घायल हो गए। परिजनों इन सभी का उपचार निजी अस्पताल में कराया है।
विज्ञापन
दरअसल सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र करन पाराशर, कुमारी भावना, कुमारी लवली, कुमारी नूतन, कुमारी हिमांशी, प्रवीण, चेतन, कुमारी यलका स्कूल से छुट्टी के बाद ई रिक्शा में बैठकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव गढ़ौआ के निकट स्कूल के पास पहुंचे, वैसे ही एक स्कूल बस ने उनके ई रिक्शा को टक्कर मार दी।
चीख-पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। विद्यार्थियों के परिजन भी पहुंच गए। एएसपी अशोक कुमार ने भी घायल बच्चों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है।