फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हमराही छात्रवृत्ति के लिए छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा

विज्ञापन
अमर उजाला हमराही छात्रवृ​त्ति योजना के तहत परीक्षा देते परीक्षार्थी।  संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
अमर उजाला की हमराही छात्रवृत्ति के तहत रविवार को छह परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। हमराही योजना के तहत समाचार वितरकों के बेटे-बेटियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन




10वीं और 12वीं कक्षा में 50 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाने वाले समाचार पत्र वितरकों के परिवार के बेटे-बेटियों के प्रोत्साहन के लिए हमराही छात्रवृत्ति परीक्षा कराई जाती है। इसके तहत रविवार को अमर उजाला के हाथरस कार्यालय में समाचार वितरकों के बेटे-बेटियों ने छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा दी। डेढ़ घंटे की परीक्षा में परीक्षार्थियों ने 100 प्रश्नों को हल किया। प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान व गणित के प्रश्न भी आए थे। कुछ प्रश्न अमर उजाला में प्रकाशित खबरों से जुड़े भी पूछे गए।



परीक्षा के बाद सभी छात्र-छात्राओं को अमर उजाला की कार्यशैली से परिचित कराया गया। छात्रवृत्ति की राशि के लिए अव्वल चयनित परीक्षार्थियों को 10वीं या 12वीं में 50 फीसदी या उससे ज्यादा अंक वाला प्रमाण पत्र दिखाना होगा। परीक्षा में केवल पंजीकृत विक्रेताओं के बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन




इस परीक्षा के जरिए परीक्षा पैटर्न की जानकारी तो मिली ही है। इसके साथ ही सामान्य ज्ञान के सवाल भी अच्छे आए थे। इस परीक्षा से आगे भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में मदद मिलेगी।
-भक्ति वार्ष्णेय, परीक्षार्थी।




ओएमआर पैटर्न पर पहली बार परीक्षा देकर काफी अच्छा लगा। प्रश्नपत्र में सभी विषयों से संबंधित प्रश्न आए थे। परीक्षा अच्छी हुई है। अमर उजाला से मेरा परिवार काफी समय से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

-सानिया जहां, परीक्षार्थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें