फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कक्ष निरीक्षक चिट से करा रहा था, विरोध करने पर छात्रा को पीटा

Thu, 02 Mar 2023 12:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक एक छात्रा को चिट से नकल करा रहा था। उसका एक छात्रा ने विरोध किया। परीक्षा केंद्र की एक मैडम ने छात्रा के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन
पीड़िता आरती
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा रोड स्थित एक परीक्षा केंद्र में बुधवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक पर नकल कराने का आरोप है। नकल का विरोध करने पर छात्रा के साथ मारपीट कर उसे अपमानित किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


राजकुमार पुत्र राधेश्याम निवासी सीस्ता ने तहरीर में बताया है कि उसकी बेटी आरती आगरा रोड स्थित एक परीक्षा केंद्र में इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रही है। बुधवार एक फरवरी को द्वितीय पाली में परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक एक छात्रा को चिट से नकल करा रहा था। उसकी बेटी आरती ने इसका विरोध किया।

इसके चलते परीक्षा के दौरान छात्रा आरती और कक्ष निरीक्षक के बीच जिरह भी हुई। इस दौरान परीक्षा केंद्र की एक मैडम ने छात्रा आरती के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। मारपीट के बाद छात्रा आरती ने शांतिपूर्वक परीक्षा दी, लेकिन उसके पिता राजकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर परीक्षा केंद्र संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बता दें कि शासन और शिक्षा विभाग द्वारा नकल रोकने और पारदर्शिता के साथ बोर्ड परीक्षा संपन्न कराए जाने को लेकर बरती जा रही सख्ती से परीक्षा केंद्र संचालक इस तरह का प्रयास कर रहे हैं। परीक्षा केंद्रों की नकल कराने की विशेष व्यवस्था का विरोध करने पर परीक्षार्थियों को कक्ष निरीक्षक, केंद्र संचालकों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें