छात्र रालोद जिला अध्यक्ष मलिक के साथ छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया।छात्रों ने ठेल लगाकर पकौड़े एवं छोले-भटूरे बेचे।छात्र रालोद जिला अध्यक्ष इरफान ने कहा कि मोदी सरकार ने नौकरी देने के बजाय सरकारी संस्थाओं को बेचने का काम किया है।
छात्र रालोद जिला अध्यक्ष मलिक के साथ छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। छात्रों ने ठेल लगाकर पकौड़े एवं छोले-भटूरे बेचे।
छात्र रालोद जिला अध्यक्ष इरफान ने कहा कि मोदी सरकार ने नौकरी देने के बजाय सरकारी संस्थाओं को बेचने का काम किया है। दो करोड़ प्रत्येक वर्ष नौकरी देने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री अब छात्र एवं युवाओं को धोखा दे रहे हैं।
पीएम मोदी के कार्यकाल में देश सबसे ज्यादा बेरोजगारी के दौर से गुजर रहा है। पीएम मोदी युवाओं से अच्छे दिन का वादा कर सत्ता में आए, लेकिन पूंजीपतियों के अच्छे दिन लाने के लिए काम कर रहे हैं। इरफान मलिक ने कहा कि बढ़ती महंगाई से हर वर्ग परेशान हैं। अब छात्र और युवा जागरूक हो रहे हैं।