फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बेहोश होकर गिरा छात्र, दूसरे की नाक से आया खून

Sun, 23 Jul 2023 12:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
गर्मी के चलते विद्यार्थी की नाक से बहा खून। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बे के कंपोजिट स्कूल तृतीय में शनिवार को भीषण गर्मी के चलते कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। एक छात्र बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा, जबकि एक छात्र की नाक से खून बहने लगा। यह देखकर विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी घबरा गए। आनन-फानन बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया। परिजनों को सूचना देकर उन्हें चिकित्सक के पास भिजवाया गया।
विज्ञापन





इनके अलावा अन्य कई बच्चे गर्मी से बेहाल और परेशान थे। विद्यालय की शिक्षिका मधु वर्मा ने बताया कि बच्चों की गर्मी से तबीयत खराब हुई थी। परिजनों को बुलाकर चिकित्सकों को दिखा दिया गया है। अब बच्चे सही हैं। स्कूल में बिजली आती-जाती रहती है। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि बच्चों की तबीयत खराब होने की जानकारी हुई है। खंड शिक्षा अधिकारी ने अभी चार्ज लिया है, इसलिए उन्हें जानकारी नहीं है। विद्यालय में शिक्षकों से जानकारी की जा रही है।




हाथरस के तीन स्कूलों में बीमार हुए थे बच्चे
गौरतलब है कि शुक्रवार को हाथरस के गांव अहवरनपुर, कोटा और पवलोई गांव के संविलियन विद्यालयों में बिना बिजली के गर्मी के चलते विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ गई थी। कुछ विद्यार्थी बेहोश हो गए थे तो कुछ उल्टियां करने लगे थे। इस घटना से शिक्षा विभाग से लेकर प्रशासन तक में खलबली मच गई। अब सादाबाद के कंपोजिट स्कूल में भी बच्चों की हालत बिगड़ने के बाद स्कूलों में बच्चों की देखभाल और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें