फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आदेश ताक पर...ग्राम पंचायतों के संपर्क मार्ग व चौकों पर नहीं लगीं स्ट्रीट लाइटें

Wed, 08 Feb 2023 11:50 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
गांव मानिकपुर से मकनपुर जाने वाले रास्ते पर नहीं लगी स्ट्रीट लाइटें।  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जिले की ग्राम पंचायतों में संपर्क मार्गों, चौकों पर आज भी अंधेरे का साम्राज्य है। शासन व जिलाधिकारी के आदेशों के बावजूद भी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत निधि से स्ट्रीट लाइटें नहीं लगाई गई हैं। यहां तक ब्लॉक सासनी, सहपऊ में तो इस वित्तीय वर्ष में निधि से एक भी स्ट्रीट लाइन नहीं लगाई गई है। ब्लॉक हाथरस में महज एक स्ट्रीट लाइट लगाकर इतिश्री कर ली है।
विज्ञापन

शासन स्तर से जिले की ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों, चौकों व सार्वजनिक स्थलों पर रात्रि में प्रकाश व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत निधि से स्ट्रीट लाइटें लगाने के निर्देश दिए गए थे। डीएम अर्चना वर्मा ने विगत में पंचायती राज विभाग के तहत सभी ग्राम पंचायतों में एलईडी लाइट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि संपर्क मार्गों व सार्वजनिक स्थलों पर, जहां लाइट लगने की आवश्यकता है, उसकी सूची तैयार कर एलईडी लाइट लगवाई जाएं।
हैरानी की बात यह है कि जिले के ब्लॉक सासनी, सहपऊ और हाथरस ने तो इन आदेशों को ताक पर रख दिया। इन ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में अभी तक एक भी लाइट नहीं लगवाई गई है। इस कारण यहां के लिंक मार्ग, चौक, सार्वजनिक स्थलों पर अंधेरा रहता है।
विज्ञापन


वर्ष 2022-23 में ब्लॉक बार ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत निधि से लगी लाइटें
ग्राम पंचायतों में लगीं कुल लाइटें
हसायन - 831
हाथरस - 1
मुरसान - 52
सादाबाद - 752
सासनी - 0
सहपऊ - 0
सिकंदराराऊ - 797
कुल 2433
शासन से स्ट्रीट लाइट खरीद को लेकर नामित की गई है एजेंसी
शासन की ओर से स्ट्रीट लाइट खरीद के नाम पर हो रहे घोटाले को लेकर एजेंसियों को नामित किया गया है। विगत में कई जिलों में नामित एजेंसी की न खरीद कर अन्य कपंनियों की स्ट्रीट लाइट खरीद होने के बाद सामने आए घोटाले के बाद शासन की ओर से यह निर्णय लिया गया है। शासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि शासन की ओर से नामित एजेंसी व डीलर के माध्यम से ही स्ट्रीट लाइट की खरीद की जाए, जिससे कि निर्धारित दरों पर ही स्ट्रीट लाइट की खरीद हो सके।

गांव के चौराहे और लिंक रोड दोनों पर ही स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हुई है। इस कारण रात्रि में देर से घर जाते वक्त पूरे मार्ग पर अंधेरा मिलता है। महेश शर्मा, मानिकपुर।

मकनपुर को जाने वाले लिंक मार्ग पर रात में अंधेरा पड़ा रहता है। इस मार्ग पर कोई भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हुई है। इस कारण रात्रि में सभी ग्रामीणों को दिक्कत रहती है। शिशुपाल सिंह राना, मकनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें