फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जीएसटी पंजीयन में दुविधाओं को दूर करेगी राज्य सरकार

Wed, 21 Aug 2024 06:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के अंतरगत पंजीयन में व्यापारियों को आने वाली समस्याओं का निस्तारण किए जाने के लिए जल्द ही पंजीयन प्रकोष्ठ का सृजन हाथरस में किया जाएगा। शासन की ओर से हाथरस सहित कई जिलों के राज्य कर कार्यालयों में जीएसटी प्रकोष्ठ के लिए राज्य कर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2017-18 से पहले वाणिज्य कर कार्यालय में वैट के अंतरगत पंजीयन प्रकोष्ठ स्थापित था। जीएसटी लागू होने के बाद पंजीयन प्रकोष्ठ की व्यवस्था को पूरी तरह खत्म कर दिया गया, लेकिन अब फिर एक बार राज्य कर विभाग की ओर से इस प्रकोष्ठ के सृजन की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



हाथरस कार्यालय में राज्य कर अधिकारी पंजीयन प्रकोष्ठ की तैनाती हो गई है, लेकिन पंजीयन प्रकोष्ठ किस तरह का होगा, इसकी जानकारी शासन से नहीं मिली है।
-मयंक जैन, सहायक आयुक्त प्रशासन राज्य कर हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें