फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: तबादले के आदेश के बाद भी तैनाती नहीं ले रहीं स्टाफ नर्सें

Wed, 08 Feb 2023 11:36 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महौ व हसायन पर तैनात स्टाफ नर्सों का स्थानांतरण किया जा चुका है। दोनों स्टाफ नर्सों के कार्यक्षेत्र बदलकर रिलीव भी किया जा चुका है। इसके बाद भी दोनों ने नए स्थल पर तैनाती नहीं ली है।
विज्ञापन

बता दें, तत्कालीन प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) ने स्टाफ नर्स का तबादला कर दिया था। इसके बाद स्टाफ नर्स ने उन पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की थी। मामले की जांच के बाद सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने महौ और हसायन की स्टाफ नर्सों का कार्यक्षेत्र आपने में बदले जाने के आदेश जारी कर दिए थे। बताया जा रहा है कि एक स्टाफ नर्स अपना तबदला रुकवाने के लिए लगातार अपने रिश्तेदार के साथ सीएमओ कार्यालय में सिफारिशें लगवा रही है। मंगलवार को उसकी सीएमओ से भी काफी कहासुनी हो गई।
सीएचसी हसायन के एमओआईसी डॉ. अंकुश ने बताया कि स्टाफ नर्स के स्थानंतरण का आदेश मिलने के बाद उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया है। उन्हें नई जगह तैनाती लेने के लिए भी कहा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें