फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, पुत्र की मौत, पिता घायल

Sun, 03 Mar 2024 10:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पिता-पुत्र  कासगंज रोड पर बाइक से जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार से आती रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। पुत्र को अलीगढ़ मेडिकल में रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ के कासगंज रोड स्थित गांव नोर्था ईशेपुर पुलिया के समीप 1 फरवरी को एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। जिससे पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल हुए पुत्र को अलीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता ने अज्ञात रोडवेज बस चालक के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

 
गुड्डू कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी गांव जाऊ इनायतपुर थाना हसायन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वह शाम 6 बजे करीब अपने पुत्र विराट प्रताप सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर अगसौली जा रहा था। जैसे ही गांव नोर्था ईशेपुर पुलिया के निकट पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पुत्र विराट प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें