फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: अलीगढ़ से कानपुर फास्ट मेमू ट्रेन 1 अगस्त से, हाथरस वालों को भी मिलेगा फायदा

Thu, 01 Aug 2024 06:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

1 अगस्त से अलीगढ़ से कानपुर के बीच मेमू ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन दो माह के लिए प्रयोग के तौर पर चलाई जा रही है। इससे हाथरस वाले यात्रियों को भी फायदा होगा। 
विज्ञापन
मेमू ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे की ओर से अलीगढ़ से कानपुर के बीच एक जोड़ी फास्ट मेमू ट्रेन का संचालन 1 अगस्त से किया जा रहा है। इसके संचालन का हाथरस जंक्शन से कानपुर व अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा। यह ट्रेन दो माह के लिए प्रयोग के तौर पर चलाई जा रही है।

विज्ञापन


स्पेशल फास्ट मेमू ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन नंबर 04189 कानपुर से सुबह 07:15 बजे चलकर पनकी, रुरा, झींझक, फफूंद, भरथना, इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला होते हुए 11:20 बजे हाथरस जंक्शन पहुंचेगी। यहां से यह ट्रेन सीधे अलीगढ़ जंक्शन पर रुकेगी। वापसी की यात्रा में ट्रेन नंबर 04190 अलीगढ़ जंक्शन से 13:40 बजे चलकर हाथरस जंक्शन 14:10 बजे पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन 19:45 बजे कानपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन के संचालन से गोमती एक्सप्रेस पर पड़ने वाला यात्रियों का भार कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें