शहर में रिवेंम्प योजना के तहत 33/11 केवीए के सबस्टेशन का निर्माण होना है। कई माह बीतने के बाद भी सबस्टेशन के लिए भूमि नहीं मिल पाई है। अब बिजली विभाग के अधिकारी तहसील में खाली भूमि के दस्तावेज खंगाल रहे हैं। ताकि सबस्टेशन का निर्माण हो जाए और ओवरलोडिंग को खत्म किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि शहर में सात बिजलीघरों के जरिए 34 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। उपभोक्ताओं की संख्या दिन पर दिन बढ़ रही है। इसे लेकर बिजली सिस्टम ओवर लोड भी हो रहा है। इसे लेकर रिवेंम्प योजना के तहत शहर में 33/11 केवीए का सबस्टेशन बनना प्रस्तावित हो गया। अभी तक उसके लिए जगह नहीं मिल पाई है। बिजली विभाग के अधिकारी ऊसर, बंजर भूमि के दस्तावेजों को तहसील में पहुंचकर खंगाल रहे हैं। ताकि उन्हें जगह मिल सके। इस मामले में एसडीओ विशाल निषाद का कहना है कि भूमि के दस्तावेजों के लिए वह तहसील के अधििकिरयों से संपर्क में है। जल्द जगह मिलने की उम्मीद है।