संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
लॉकडाउन 3 में निर्धारित शर्तों के आधार पर उद्योगों का संचालन कराया गया था। अब लॉकडाउन 4 में शासन स्तर से मिलने वाले निर्देशों का इंतजार है। राजस्थान से आने वाले श्रमिकों के लिए जिले को नोडल बनाया गया है। एसपी गौरव बंसवाल ने इस सिलसिले में अमर उजाला से हुई बातचीत में बताया कि राजस्थान से आने वाले श्रमिकों के जिला खेल स्टेडियम को केंद्र बिंदु बनाया है। यहां आने वाली बसों के संचालन व व्यवस्थित ढ़ंग से रखने के लिए पुलिस अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। सभी सीमाओं पर पुलिस पिकैट तैनात हैं। वाहन पास के जरिए ही वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन-4 में शासन के जो भी आदेश आएंगे। उन आदेशों के क्रम में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।