समाजवादी पार्टी की एक बैठक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन के बहरदोई आवास पर हुई। रामजीलाल सुमन ने कहा कि हाथरस जलेसर मार्ग की लगभग 16 किमी की सड़क पूरी टूटी हुई है। आए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
क्षेत्रीय लोग पिछले 26 दिनों से इस सड़क के पुनर्निर्माण के लिए भिलोखरी चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन इसका कोई हल नहीं निकल पाया है। बैठक में हाथरस जलेसर मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए आगामी 14 जुलाई को कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बृज मोहन राही, महेन्द्र सिंह सोलंकी, लल्लन बाबू एडवोकेट, युवराज सिंह यादव, रामेश्वर यादव, बनी सिंह बघेल, वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, एसपी सेंगर, राजकुमार प्रधान, विपिन यादव, प्रवीन बघेल, शाहिद कुरैशी, हरवीर सिंह तौमर, दिनेश यादव, श्याम प्रधान, बाबू जफरुद्दीन, डॉ पप्पू सिंह, दिलीप आजाद, टेकपाल कुशवाहा, ललित चौधरी, गंभीर सिंह, ठाकुर जुगराज सिंह, कायम सिंह, मुश्ताक़ खान, गौरी शंकर बघेल, मोनू जाटव आदि उपस्थित थे।