फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सीटों के बंटवारे को लेकर आज सपा और रालोद के नेताओं की होगी बैठक

Sat, 15 Apr 2023 12:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचलें तेज हैं। भाजपा और बसपा द्वारा यहां से प्रत्याशियों को लेकर आलाकमान को लेकर नाम भेजे जा चुके हैं लेकिन अभी सपा और रालोद में सीटोंं का बंटवारा नहीं हुआ है। इसे लेकर दोनो दलों की एक बैठक शनिवार को होगी। इसमें यह तय होगा कि कौन सी सीट किसे मिलेगी। इसके बाद दोनो दल अपने मजबूत दावेदारों के नाम आलाकमान को भेजेंगे।
विज्ञापन

सपा और रालोद दोनो की नगर निकाय चुनाव मिलकर लड़ने की घोषणा कर चुके हैं लेकिन सीटों के बंटवारे पर अभी सहमति बनना बाकी है। रालोद ने हाथरस नगर पालिका के अलावा मुरसान, सासनी और सादाबाद पर अपना दावा किया है। इसे लेकर सपा और रालोद के नेता शनिवार को बैठक करेंगे। शनिवार की शाम चार बजे सपा के अलीगढ़ रोड स्थित जिला कार्यालय पर बैठक होगी। इसमें दोनो दलों के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। वहां सीटों के बंटवारे पर चर्चा होगी और माना जा रहा है कि सहमति बनने के बाद मजबूत दावेदारों के नाम दोनो दल अपने आलाकमान को भेज देंगे।
हम नगर निकाय चुनाव रालोद के साथ मिलकर लड़ेंंगे। किस पर हमारा प्रत्याशी लड़ेगा और किस पर रालोद का। इसे लेकर आज एक बैठक होगी। बैठक के बाद आलाकमान को नाम भेजे जाएंगे। तब आलाकमान प्रत्याशी घोषित करेगा। - देवेंद्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष सपा, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें