सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी 70 वर्षीय श्रीदेवी पत्नी फतेह सिंह रविवार सुबह करीब 7 बजे जब पूजा कर रही थी तो आरोप है कि उसके बेटे महेश और पुत्र वधू कमलेश ने धारदार हथियार से प्रहार कर श्रीदेवी की हत्या कर दी।
हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में 70 वर्षीय एक वृद्धा की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस वृद्धा की हत्या उसके पुत्र और पुत्रवधू ने संपत्ति के विवाद को लेकर की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी 70 वर्षीय श्रीदेवी पत्नी फतेह सिंह रविवार सुबह करीब 7 बजे जब पूजा कर रही थी तो आरोप है कि उसके बेटे महेश और पुत्र वधू कमलेश ने धारदार हथियार से प्रहार कर श्रीदेवी की हत्या कर दी।