कोतवाली चंदपा के गांव नगला बिहारी निवासी व्यक्ति के दामाद व उसके तीन अन्य साथियों ने गांव में आकर उसके घर पर फायरिंग कर दी। न्यायालय में विचाराधीन मामले में गवाही न देने की धमकी दी। नगला बिहारी निवासी जगदीश शर्मा का आरोप है कि उसकी बेटी की शादी सादाबाद के सुरक्षा विहार कॉलोनी निवासी एक युवक से साढ़े चार साल पहले की थी। आरोप है कि ससुरालियों ने बेटी को अतिरिक्त दहेज के लिए काफी परेशान किया। अब उनके खिलाफ न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। हाल ही में दामाद व उसके तीन साथी गांव आए। उन्होंने घर में आकर धमकी दी और फायरिंग शुरू कर दी। न्यायालय में गवाही न देने की धमकी दी है।