20 दिन पहले जलेसर से चोरी की गईं भैंस के प्रकरण में मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए एटा की एसओजी टीम ने 22 जून को दबिश दी। टीम को देख आरोपी मौके से भाग गए।
नौरंगाबाद निवासी युवकों द्वारा भैंस चोरी कर अलीगढ़ स्थित कट्टी घर में बेची गई थीं। तलाशी के दौरान कट्टी घर पर एसओजी टीम ने छापा मार कार्रवाई की थी। चोरी की भैंसों को बरामद किया था। पूछताछ के दौरान युवक ने सिकंदराराऊ के एक पशु व्यापारी का नाम बताया था। मामले की रिपोर्ट जलेसर में पशु व्यापारी सहित अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। 22 जून को आरोपियों को पकड़ने के लिए एसओजी टीम सिकंदराराऊ के नौरंगाबाद पहुंची थी।