फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डीएम ने दिए निर्देश, शिकायत कर्ता से बात कर अपलोड करें आख्या

Sat, 22 Jul 2023 12:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

डीएम हाथरस ने कहा कि आवेदक से दूरभाष पर वार्ता करने के उपरांत ही अंतिम टाइपशुदा निस्तारण आख्या अपलोड कराएं। जिन प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण किया जाए, उनमें दो निष्पक्ष गवाहों के बयान, नाम, पता और मोबाइल नंबर के साथ निस्तारण की आख्या फोटोग्राफ सहित अपलोड की जाए।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेतीं डीएम अर्चना वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस प्रणाली से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण के संबंध में जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने बैठक की। डीएम ने अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत और संदर्भ का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए और कहा कि आवेदक से दूरभाष पर वार्ता करने के उपरांत ही अंतिम टाइपशुदा निस्तारण आख्या अपलोड कराएं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण किया जाए, उनमें दो निष्पक्ष गवाहों के बयान, नाम, पता और मोबाइल नंबर के साथ निस्तारण की आख्या फोटोग्राफ सहित अपलोड की जाए। जिन प्रकरणों में आवेदक द्वारा संतोषजनक फीडबैक नहीं दिया गया है, उन प्रकरणों में आवेदक से वार्ता कर स्थलीय निरीक्षण कर उनके बयान सहित अंतिम आख्या अपलोड की जाए।

किसी भी दशा में पुरानी आख्या को पुनः अपलोड कर संदर्भ को निस्तारित न किए जाए। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ माह में जिले में असंतुष्ट फीडबैक अधिक संख्या में प्राप्त हो रहे हैं। इस कारण जिले की रैंक खराब हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें