फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चिकित्साधिकारी सहित छह स्वास्थ्यकर्मी मिले गैरहाजिर, रोका वेतन

Sun, 03 Mar 2024 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन का मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मंजीत सिंह व डीपीएम बलवीर वर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थिति पंजिका जांची गई। आप्टोमेट्रिस्ट बीना शर्मा, चिकित्साधिकारी डाॅ. एके सिंह, एलटी वंशदीप गैरहाजिर मिले। जानकारी करने पर उपस्थित स्टाफ द्वारा बताया गया कि प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अंकुश सिंह तहसील दिवस में गए हैं।
विज्ञापन




बीपीएमयू यूनिट में बीपीएम निशांत कुमार, मनोज कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर राहुल शर्मा गैरहाजिर मिले। स्टाफ द्वारा बताया गया कि यह तीनों आकस्मिक अवकाश पर हैं, किंतु ज्ञात हुआ कि प्रभारी चिकित्साधिकारी से इनका किसी भी प्रकार का अवकाश पत्र मंजूर नहीं है। मूवमेंट रजिस्टर का अवलोकन करने पर पता चला कि कि किसी भी आरबीएसके टीम द्वारा मूवमेंटर रजिस्टर में अपना भ्रमण की उपस्थिति नहीं दर्ज की गई है। सीएमओ ने आरबीएसके टीम को चेतावनी दी।



उपस्थित स्टाफ को एनबीएसयू, एएनसी वार्ड में शीशे एवं जाली और पीसीआर फाइल माह अप्रैल 2023 से आज तक पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। सीएमओ ने आप्टोमेट्रिस्ट बीना शर्मा, चिकित्साधिकारी डाॅ. एके सिंह, एलटी वंशदीप, बीपीएम निशांत कुमार, मनोज कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर राहुल शर्मा के एक दिन के वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं। सभी गैरहाजिर से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें