फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: घुंघरू कारोबारी के घर से लाखों की चांदी-नकदी पार, घटना लग रही संदिग्ध

Sat, 28 Oct 2023 11:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

घुंघरू कारोबारी शकील के मुताबिक चोर छत के रास्ते मकान में घुसे और एक कमरे में घुंघरू बनाने के लिए रखी पांच किलो कच्ची चांदी और नगदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
खाली डिब्बे दिखाता पीड़ित इसी में रखी थी चांदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के बिसावर क्षेत्र में चोरी की वारदात थम नहीं रहीं। कस्बा बिसाबर में 27 अक्तूबर की रात को एक बार फिर चोरों ने एक और घुंघरू कारोबारी के घर चोरी को अंजाम दिया। घुंघरू कारोबारी शकील खान पुत्र इमामी खान के घर से चोर पांच किलो कच्ची चांदी और करीब 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और घटना के संबंध में छानबीन की। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।

विज्ञापन

 
घुंघरू कारोबारी शकील के मुताबिक चोर छत के रास्ते मकान में घुसे और एक कमरे में घुंघरू बनाने के लिए रखी पांच किलो कच्ची चांदी और नगदी चोरी कर ले गए। सुबह उन्हें मकान का गेट खुला हुआ मिला। मौके की स्थिति देखकर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पुलिस को दी गई। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पीड़ितों से भी पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि घटना संदिग्ध है। घटना के संबंध में कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। मौके पर जांच पड़ताल करने पर यह भी सामने आया है कि मामला दो लोगों में आपसी विवाद का था। चोरी की कोई घटना कारित नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें