फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दुकानदार ने मांगे बियर के पैसे, दो युवकों के साथ आए सात लोगों ने पीटा

Mon, 13 Nov 2023 11:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

13 नवंबर की शाम को खोकिया गांव निवासी दो युवक बियर लेने आए। इन लोगों से जब बियर के पैसे मांगे, तो वह झगड़ा करने लगे। इस दौरान उन्होंने अपने सात साथियों को बुला लिया और दुकानदार की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
दुकानदार से मारपीट - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मुरसान कस्बा के सादाबाद मार्ग स्थित बियर की दुकान पर बियर के पैसे मांगने पर दुकानदार को दो युवकों के साथ आए सात लोगों ने पीट दिया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही मारपीट करने वाले भाग गए। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। इसकी शिकायत कोतवाली में की गई है। 

विज्ञापन


अंकित कुमार पुत्र जयपाल निवासी बनूपुरा, अलीगढ़ ने पुलिस को बताया कि वह मुरसान के सादाबाद रोड स्थित बियर के ठेका पर काम करता है। 13 नवंबर की शाम को खोकिया गांव निवासी दो युवक बियर लेने आए। इन लोगों से जब बियर के पैसे मांगे, तो वह झगड़ा करने लगे। इस दौरान उन्होंने अपने सात साथियों को बुला लिया और उसकी पिटाई कर दी। मामले की शिकायत कोतवाली में दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें