फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, उमड़े भक्त

Tue, 13 Aug 2024 03:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के चौथे सोमवार को ब्रज की देहरी महादेव की भक्ति में सराबोर हो गई। सुबह से रात तक शिव मंदिरों में भक्त उमड़ते रहे। दोपहर तक महादेव के जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा तो शाम से रात तक उनके दर्शनों के लिए भक्त पहुंचते रहे। पूरा शहर हर-हर महादेव और बम-बम भोले से गूंजता रहा।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह से ही महादेव की पूजा का क्रम शुरू हो गया। शहर के बड़ा सासनी गेट स्थित गोपेश्वर महादेव, बौहरे वाली देवी मंदिर स्थित शिव मंदिर, खातीखाना स्थित सपड़िया वाले महादेव, मेंडू रोड स्थित गड्ढेश्वर महादेव, चौबे वाले महोदव, जोगिया रोड स्थित बाबुलनाथ महादेव, अलीगढ़ रोड स्थित कैलाश महादेव, चिंताहरण महादेव, कामेश्वर महादेव, रामलीला मैदान स्थित भकाभेंड़ा महादेव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दोपहर तक भक्तों ने शिव परिवार का जलाभिषेक किया। फल, फूल, धतूरा, भांग बिल्व पत्र और मिष्ठान्न से पूजन किया।
गंगाघाटों से कांवड़ में रखकर लाए गए गंगाजल से भक्तों ने महादेव का अभिषेक किया। दोपहर में सफाई के बाद इनमें से कई मंदिरों में महादेव के मनोहारी शृंगार किए गए। कहीं बर्फ, कहीं रूई तो कहीं चांदी के वर्क से शृंगार किए गए। इनकी एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु आतुर नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें