हाथरस। सेठ पीसी बागला (पीजी) कॉलेज में गुरुवार को डॉ. अंबेडकर अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में एक काव्य गोष्ठी हम और डॉ. साहब के विचार विषय पर हुई। मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. रामकृष्ण शर्मा, मुख्य निर्णायक मंडल में प्राध्यापक कपिल गुप्ता, केंद्र कुमार तथा प्रीति दीक्षित आदि ने सहयोग किया। संचालनकर्ता प्राध्यापक प्रदीप कुमार शर्मा ने किया। इस काव्य गोष्ठी में प्रथम स्थान शशिवाला ( एमए पूवार्द्ध शिक्षाशास्त्र) ने प्राप्त किया। शशि ने भारत के सपूत, भारत रत्न डॉ. साहब कैसे थे, पर विचार प्रस्तुत किए। द्वितीय स्थान हासिल करने वाले कृष्ण कौशल (एमए पूवार्द्ध शिक्षाशास्त्र) ने हम एक हैं, पर कितने तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली दीक्षा अग्निहोत्री (एमए पूवार्द्ध शिक्षाशास्त्र) ने शिक्षित दलित समाज और ज्योतिबाई फुले के सपने पर विचार व्यक्त किए। इस मौके पर एमए शिक्षाशास्त्र तथा समाज शास्त्र के 43 विद्यार्थियों ने अपनी अपनी भावपूर्ण अभिव्यक्ति दी। इस मौके पर कई प्राध्यापक भी मौजूद थे।