बागला इंटर कॉलेज में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग में वक्ताओं ने सैद्धांतिक भूमिका, कार्यपद्धती, सदस्यता एवं इकाई गठन जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
परिषद की कार्यपद्धति के बारे में बताते हुए परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने कहा कि अभाविप ने देश सेवा के लिए युवाओं को जागृत एवं संगठित किया। अभाविप आंदोलन, सेवा एवं अन्य रचनात्मक कार्यों के जरिये देश के युवाओं को जोड़ती है। विद्यार्थी परिषद में व्यक्ति विशेष की जगह टीम वर्क को प्राथमिकता दी जाती है।
प्रांत संगठन मंत्री मनीष राय ने कहा कि जहां परिसर, वहां परिषद के नारे के साथ हम सभी को प्रत्येक परिसर में परिषद का कार्य पहुंचाना है। कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति सदस्यता के माध्यम से दर्ज कराएंगे। आज का युवा राष्ट्र की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम है।
इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य डाॅ. भूपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, प्रांत उपाध्यक्ष डाॅ. एमएल मौर्य, डाॅ. राजीव यादव, क्षेत्रीय सोशल मीडिया संयोजक विकास शर्मा, चंद्रजीत यादव, तेजेंद्र लोधी, नितिन माहेश्वरी, नीति शर्मा, खुशी सिंह, मचकेंद्र सिंह, वरुण अग्रवाल, संजीव सेंगर, कुमुद गुप्ता, जयललिता, अर्पित वर्मा, निधि त्रिपाठी, काजल थापा, अमित अग्रवाल, गौरी दुबे आदि मौजूद रहीं। संवाद