गांव बाघ बधिक में बाहर से आए परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण करते डॉ
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
कोरोना महामारी के चलते देश भर में लागू लॉकडाउन के कारण दूसरे प्रदेशों में काम करने के लिए गए मजदूरों का क्षेत्र के गांवों में रोजाना आना शुरू है। गांवों में बाहर से आने वाले मजदूरों के आने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में जाकर उनके स्वास्थ्य जांच कर रही हैं। मंगलवार की देर शाम क्षेत्र की ग्राम पंचायत महरारा के मजरा गांव बाग बधिक में सात परिवारों की बाहर से आने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस टीम को भी अपने साथ लेकर उनके स्वास्थ्य की जांच की। पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम उस गांव में जाने के लिए कतरा रही थी। कोतवाल सत्य प्रकाश एवं उनकी टीम स्वास्थ्य टीम के साथ उक्त गांव में गई एवं वहां गुजरात से आए सात परिवारों के 27 सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की। डॉ. एके वार्ष्णेय के अनुसार सभी सातों परिवार के सदस्य प्रथम जांच में स्वस्थ पाए गए है। उन सभी का 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है। उन सभी को 21 दिन से घर से बाहर नहीं निकलने के हिदायत दी गई है।