अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। एक युवक की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया।
आगरा रोड पर सोमवार की रात मैक्स और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में नीतू पत्नी प्रेमपाल, योगेश पुत्र धर्मवीर, शिम्मी पत्नी लाल सिंह व अरुण पुत्र संजय निवासीगण गांव पचोखरा जिला फिरोजाबाद घायल हो गए। टेंपो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इधर, मंगलवार को मथुरा रोड पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में मुस्कान पुत्र ओमा निवासी लखनपुरा जिला अलीगढ़ घायल हो गए। उसे भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। एक सड़क हादसे में पिंकी पत्नी प्रवीन व प्रवीन पुत्र रामवीर निवासी नगला जंगी थाना गोंडा जिला अलीगढ़ घायल हो गए। उन्हें भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। संवाद