फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मारपीट मामले में सात गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा मुरसान के व्यापारी मोहल्ला में शुक्रवार की देर रात को बच्चों के खेल को लेकर दो पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई है। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी अभी भी फरार हैंं।
विज्ञापन


कस्बा मुरसान के व्यापारी मोहल्ला के रहने वाले सलमान और अरमान में शुक्रवार को क्रिकेट खेलते समय मारपीट हो गई थी। मारपीट होने के बाद दोनों पक्ष के लोग घर पर पहुंच गए और उनके परिवार वाले भी आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई।

दोनों ओर से लाठी-डंडे चले व पथराव हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के सोहिल, भूरा, मुन्ना, वकील, बंटी, सहित सात लोग को पकड़ लिया। पुलिस को देखकर दो लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मारपीट में शामिल नौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें