मुंशी गजाधर सिंह जनता इंटर कॉलेज कौमरी
- फोटो : सोशल मीडिया
हाथरस के एक कॉलेज में 11 साल से गैरहाजिर चल रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी गई है।
मुंशी गजाधर सिंह जनता इंटर कॉलेज कौमरी के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार सेंगर ने बताया कि मोहब्बतपुरा निवासी गिरीश कुमार पुत्र जगदीश कुमार पिछले 11 सालों से अनुपस्थित चल रहे थे। इस संबंध में उन्हें बार-बार पत्र भी भेजे गए। इसके बावजूद वह उपस्थित नहीं हुए। आखिरकार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी गई है।