फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: घर से काम पर निकला, वापस नहीं लौटा, खातीखाना में मिला शव

Tue, 18 Jun 2024 04:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में काम करने वाला व्यक्ति घर से काम पर निकले थे, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी कई जगह तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली सदर क्षेत्र के घनी आबादी वाले खातीखाना में 17 जून को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कोतवाली सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के वाटर वर्क्स स्थित ढकपुरा निवासी राजीव उर्फ राजकुमार (45) पुत्र यादराम शहर की एक हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में काम करते थे। 16 जून की सुबह भी वह घर से काम पर निकले थे, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी कई जगह तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

17 जून को उनका शव खातीखाना में मिला। मौके पर काफी लोग जमा हो गए। परिजनों ने पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में किसी प्रकार की कोई तहरीर पुलिस तक नहीं आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें