फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पुलिस को देखकर गांजे का थैला व बाइक छोड़ भागे युवक

Tue, 08 Aug 2023 12:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने इगलास मार्ग पर चेकिंग के दौरान गांजा तस्कर पुलिस टीम को देखकर गांजे से भरा बैग फेंककर फरार हो गए। आरोपी अपनी बाइक भी मौके पर छोड़ गए। पुलिस ने गांजे से भरे बैग के साथ बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन




पुलिस टीम इगलास रोड पर नगला गढ़ू चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। तभी इगलास की तरफ से मोटरसाइकिल पर कुछ युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर युवक मोटरसाइकिल मोड़ने लगे। मोड़ते समय युवक बाइक से गिर गए और मौके पर ही थैला फेंककर बाजरा के खेतों की तरफ भाग गए।



पुलिस ने मौके पर जांच की तो थैले से करीब दो किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ। टीम को मौके से एक मोटरसाइकिल भी मिली है। प्रभारी निरीक्षक केशवदत्त शर्मा का कहना है कि पकड़े गए गांजे के बारे में छानबीन की जा रही है। जल्द ही तस्करों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें