पीसी बागला डिग्री कॉलेज में बीए व बी.कॉम में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई है। मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद संबंधित कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। सत्यापन की प्रक्रिया 11 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगी।
हाथरस के प्रमुख डिग्री कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। पीसी बागला डिग्री कॉलेज में बुधवार को बीए व बी.कॉम में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई। सूची के अनुसार बीए की सामान्य वर्ग की कट ऑफ 86.92 अंक पर रुकी है। अन्य पिछड़ा वर्ग की 63.35 पर रुकी है। वहीं बी.कॉम में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची में कट ऑफ 107.63, अन्य पिछड़ा वर्ग की 89.85 पर रुकी है।
द्वितीय मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी के प्रवेश के लिए 11 जुलाई से साक्षात्कार शुरू होगा। यह प्रक्रिया 15 जुलाई तक चलेगी। साक्षात्कार में प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराने के बाद विद्यार्थी संबंधित कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। प्राचार्य महावीर सिंह छौंकर ने बताया है कि द्वितीय मेरिट सूची जारी कर दी गई है। सूची में शामिल विद्यार्थी प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद संबंधित कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं।