फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बीए-बी.कॉम की दूसरी मेरिट सूची जारी, 11 जुलाई से साक्षात्कार शुरू

Thu, 11 Jul 2024 06:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बीए सामान्य वर्ग की कट ऑफ 86.92 अंक पर रुकी है। अन्य पिछड़ा वर्ग की 63.35 पर रुकी है। वहीं बी.कॉम में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची में कट ऑफ 107.63, अन्य पिछड़ा वर्ग की 89.85 पर रुकी है।
विज्ञापन
पीसी बागला डिग्री कॉलेज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीसी बागला डिग्री कॉलेज में बीए व बी.कॉम में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई है। मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद संबंधित कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। सत्यापन की प्रक्रिया 11 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगी।

विज्ञापन


हाथरस के प्रमुख डिग्री कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। पीसी बागला डिग्री कॉलेज में बुधवार को बीए व बी.कॉम में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई। सूची के अनुसार बीए की सामान्य वर्ग की कट ऑफ 86.92 अंक पर रुकी है। अन्य पिछड़ा वर्ग की 63.35 पर रुकी है। वहीं बी.कॉम में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची में कट ऑफ 107.63, अन्य पिछड़ा वर्ग की 89.85 पर रुकी है।

द्वितीय मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी के प्रवेश के लिए 11 जुलाई से साक्षात्कार शुरू होगा। यह प्रक्रिया 15 जुलाई तक चलेगी। साक्षात्कार में प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराने के बाद विद्यार्थी संबंधित कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। प्राचार्य महावीर सिंह छौंकर ने बताया है कि द्वितीय मेरिट सूची जारी कर दी गई है। सूची में शामिल विद्यार्थी प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद संबंधित कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें