फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिजली कटौती से खफा किसानों ने एसडीओ को घेरा

Sat, 29 Jul 2023 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सिकंदराराऊ के बिजलीघर पर बिजली की किल्लत को लेकर एसडीओ से बात करते निशांत चौहान। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष निशांत चौहान ने शुक्रवार को सिकंदराराऊ नगर और ग्राम अरनोट में विद्युत कटौती की समस्या को लेकर उपखंड अधिकारी का घेराव किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे।
विज्ञापन




एसडीओ को समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि नगर और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली किसानों को रोस्टर के हिसाब से न मिलकर मात्र पांच से छह घंटे मिल रही है। रोस्टर के हिसाब से नगर को 22 घंटे और 18 घंटे ग्रामीण क्षेत्र को बिजली मिलनी चाहिए, लेकिन नगर में 10 से 12 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में मात्र छह घंटे बिजली मिल रही है।



धान की फसल की पर्याप्त सिंचाई नहीं हो पा रही, जिससे फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। नगर में बार-बार बिजली आने-जाने से लोगों का गर्मी में बुरा हाल है। ट्रिपिंग की वजह से बिजली की आंख-मिचौली का खेल पूरे दिन चलता रहता है, जिससे लोग न तो घरेलू काम ही कर पा रहे हैं और न हीं काम-धंधे चल पा रहे हैं।
विज्ञापन




एसडीओ ने सात दिन में विद्युत समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। चेतावनी दी कि यदि सात दिन में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो संगठन उपखंड कार्यालय पर ताला जड़कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान महेंद्रपाल सिंह, हर्षित जादौन, जयपाल सिंह चौहान, जैकी ठाकुर, अजय जादौन, विवेक जादौन, छोटू शिवम जादौन, धर्मेंद्र शर्मा, संतोष बघेल, बंटी ठाकुर, गोपाल जादौन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें