फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एसडीएम ने दलबल के साथ हटवाए अतिक्रमण, हंगामा

Sun, 25 Jun 2023 11:54 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सासनी में अतिक्रमण हटवाते एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
एसडीएम ने दलबल के साथ रविवार को कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर खड़ी बाइक, सब्जी एवं फल की ढकेलों को हटवाया। दुकानों के आगे पड़े टिन शेड और अन्य सामान को जब्त कर लिया। कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली मची रही। व्यापारी अपनी दुकान के सामने रखे सामान को हटाने में जुटे रहे, जबकि कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर चले गए। नगर पंचायत की टीम ने अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन





इस दौरान एसडीएम की सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी से तीखी नोकझोंक हुई। व्यापारियों ने व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। रविवार की शाम को एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ईओ नरेश सिंह, नरेंद्र रावत व दीपेश वर्मा एवं विद्युत विभाग एसडीओ डीके सिंह एवं जेई विवेक भारती व मुनेंद्र सिंह एवं दलबल के साथ अतिक्रमण हटवाने निकले।



अतिक्रमणकारी एकजुट हो गए और विरोध करने लगे। एसडीएम की व्यापारियों से तीखी नोकझोंक होती रही। टीम ने आगरा-अलीगढ़ रोड, बस स्टैंड एवं अन्य जगहों पर अतिक्रमण हटवाए। नगर पंचायत कर्मचारियों ने दुकानों के आगे रखे सामान को भरवाया। 12000 रुपये का राजस्व नगर पंचायत द्वारा वसूला गया। एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि सोमवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें