दाऊजी मेला प्रांगण का निरीक्षण करते एसडीएम सदर। स्रोत : सूचना विभाग
- फोटो : samvad
मेला श्रीदाऊजी महाराज के आयोजन के मद्देनजर उपजिलाधिकारी सदर रवेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को मेला परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने परिक्रमा मार्ग, दंगल, स्टेज, झूले, खेल-तमाशे वाली जगहों को चिन्हित किया। एसडीएम ने नगर पालिका प्रशासन को मेला परिसर में सफाई, पेयजल और सड़क आदि की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
सभासद अभिषेक राज ने एसडीएम से परिसर में शिविर की चहारदीवारी बनवाने, हैंडपंप लगवाने, मेला परिसर से जलनिकासी कराने, नाले और पथ प्रकाश व्यवस्था और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। एसडीएम ने मेला परिसर में पार्किंग स्थल, विभिन्न समुदायों व राजनीतिक दलों के लगने वाले शिविर दुकानों एवं आने-जाने मार्गों पर किए जाने वाले इंतजामों की जानकारी ली। मेला लिपिक रवि शर्मा, सफाई व्यवस्थापक दिलीप डब्बू, हीरा सिंह, लवकुश आदि थे। संवाद