कोतवाली सादाबाद में एससीएसटी न्यायालय के आदेश पर दो नामजद एवं दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट करने और रुपये छीनने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
मथुरा जिले के बल्देव थाना क्षेत्र के गांव नेरा निवासी मोहन सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें मुकेश कुमार गौतम निवासी नगला छीतर भाग वेदई, खरग सिंह निवासी सौंंख थाना मौगर्रा जिला मथुरा के साथ दो अन्य व्यक्तियों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली देने, पीटने और रुपये छीनने का आरोप लगाया था। मोहन सिंह के मुताबिक 10 जनवरी को जब वह सादाबाद न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे की तारीख करने आ रहा था। तभी करीब दोपहर दो बजे मथुरा अड्डे पर उसे आरोपियों ने पकड़ लिया।