हाथरस जनपद में हो रही भारी बारिश को लेकर सभी स्कूलों में कक्षा आठ तक अवकाश घोषित किया गया है। बीएसए ने सभी बोर्ड के लिए आदेश जारी कर दिया है।
बीएसए स्वाति भारती ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, कंपोजित विद्यालय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य समस्त बोर्ड के आठवीं तक की कक्षाओं में 2 सितंबर को अवकाश रहेगा।