हाथरस। अब सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों, सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए डीएम ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। सीडीओ जावेद अख्तर जैदी ने बताया कि जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों तथा छात्र-छात्राओं के नामांकन के लिए कार्य योजना का दूसरा चरण माह फरवरी से 31 मार्च 2016 तक चलेगा। उन्होंने बताया कि विकास खंड मुरसान में अनंत मोहन शर्मा, गजेंद्र सिंह, अनतेश कुमार सिंह, विकास खंड हाथरस में अनंत मोहन शर्मा, अंकित अग्रवाल, विकास खंड सासनी में अनंत मोहन शर्मा, अंकित अग्रवाल, विकास खंड हसायन में भरत कुमार सिंह, पवन कुमार, विकास खंड सिकंदराराऊ में पवन कुमार, अनंत मोहन शर्मा, विकास खंड सादाबाद में सचिन अग्रवाल, प्रेम सिंह तथा विकास खंड सहपऊ में कपिल कुमार/वीरेश कुमार शर्मा, सचिन अग्रवाल के नामाकंन केंद्रों को आधार कार्ड बनवाने के लिए अधिकृत किया गया है। सीडीओ ने इन केंद्रों में आंगनबाड़ी के बच्चों तथा प्राथमिक विद्यालय/उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के शतप्रतिशत आधार कार्ड बनवाने के लिए समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।