फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतना को मिलेगा उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विकास खंड सासनी के संविलियन विद्यालय बिजलीघर की शिक्षिका सतना को इस बार का उत्तर प्रदेश शिक्षक पुरस्कार 2021 मिलेगा। प्रदेश स्तर पर जारी की गई राज्य अध्यापक पुरस्कार की सूची में सतना का भी नाम शामिल है।
सोमवार को जिलाधिकारी व जन प्रतिनिधि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। विभाग के ही एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर सतना के नाम की पुष्टि राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

सतना ने नवाचार के तहत किए ये काम
खेल-खेल में बच्चों को सिखाना, शिक्षा में आईसीटी का प्रयोग करना। विद्यालय में बच्चों का नामांकन 300 से बढ़ाकर 500 से अधिक करना। सतना को इसी वर्ष राज्य आईसीटी पुरस्कार मिला है।
पिछले वर्ष शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सतीश द्विवेदी ने राज्य स्तर पर नवाचारी शैक्षिक प्रयोग करने के लिए सम्मानित किया था। सतना ने नौकरी की शुरुआत पहले जनपद अलीगढ़ में 29 सितंबर 2015 को की थी। फिर अंतरजनपदीय स्थानांतरण में 15 फरवरी 2021 को हाथरस में स्थानांतरित होकर आईं। सतना कोतवाली चौराहा नानऊ रोड सासनी की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

पति के साथ मिलकर पाई कामयाबी
सतना के पति पुष्पेंद्र सिंह भी समामई के बेसिक स्कूल में शिक्षक हैं। अपने पति के साथ मिलकर क्षेत्रीय बच्चों में वैज्ञानिक चेतना का विकास करने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार से मान्यता प्राप्त सासनी विज्ञान क्लब में सतना सह समन्वयक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें