जिले की ग्राम पंचायतों में अब 17.68 करोड़ से स्वच्छता व पेयजल आपूर्ति के तहत तैयार कार्ययोजना के सापेक्ष कार्य कराए जाएंगे। शासन की ओर से ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायत को धनराशि जारी कर दी गई है।
जिले की ग्राम पंचायतों में स्वच्छता व पेयजल आपूर्ति के लिए टाइड ग्रांट भेजी जाती है, जिससे कि ग्राम पंचायतों में क्षेत्र पंचायतें, ग्राम पंचायतें व जिला पंचायत स्वच्छता के लिए भवन निर्माण सहित अन्य कार्ययोजना के सापेक्ष कार्यों को पूर्ण कर सके।
शासन की ओर से इस वित्तीय वर्ष की टाइड ग्रांट (स्वच्छता और पेयजल) की आखिरी किस्त जारी कर दी गई है। ग्राम पंचायतों को 12.39 करोड़, क्षेत्र पंचायत को 2.64 करोड़, जिला पंचायत को 2.65 करोड़ की धनराशि से भेज दी गई है।
इस धनराशि का अनुमोदन डीपीआरओ के माध्यम से कर दिया गया है। अब इस धनराशि से ग्राम पंचायतों में लंबे समय से स्वच्छता व पेयजल आपूर्ति बाधित कार्यों को रफ्तार मिलेगी। डीपीआरओ ने सभी ग्राम पंचायतों को टाइड ग्रांट से मिली धनरशि के सापेक्ष कार्य कराए जाने को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं।