फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 10 उर्वरक व तीन कीटनाशक के लिए नमूने

Sun, 30 Jul 2023 12:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
उर्वरक निरीक्षक और अधिकारियों की टीम ने उर्वरक विक्रेताओं के यहां शनिवार को छापा मारा। टीम ने 10 उर्वरक और तीन कीटनाशक विक्रेताओं के यहां से नमूने लिए गए। दुकान बंद मिलने पर चार दुकानों के संचालकों को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन




तहसील सादाबाद में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार व उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विभाती चतुर्वेदी, तहसील सासनी में भूमि संरक्षण अधिकारी इंद्रसेन नाथ व अपर जिला कृषि अधिकारी राहुल प्रताप सिंह ने छापा मारा। तहसील सिकंदराराऊ में जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह व सहायक निबंधन सहकारिता डॉ. महावीर सिंह ने छापा मारा। 55 उर्वरक विक्रेताओं के यहां जांच की गई।



10 उर्वरक और तीन कीटनाशक विक्रेताओं के यहां से नमूने लिए गए। छापे के समय बंद मिली चार दुकानों मैसर्स मां सरोज देवी खाद भंडार हसायन, मैसर्स दुबे खाद भंडार हसायन, सिद्धार्थ एग्रो एजेंसी हसायन व सेंगर खाद भंडार रति का नगला को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि उर्वरक के संबंध में समस्याओं के निस्तारण के लिए किसान जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम के मोबइल नम्बर 8126556290 व 9410290381 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें