सलेमपुर के खेल मैदान पर कार्निवाल के तहत 8 जनवरी से सलेमपुर क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस चैंपियनशिप में 12 टीमें सहभागिता करेंगी। 26 जनवरी को चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। विजयी टीम को 21 हजार रूपये, ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये व सांत्वना पुरस्कार द्वारा दिया जाएगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलेमपुर के खेल मैदान पर कार्निवाल के तहत 8 जनवरी से सलेमपुर क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्राम प्रधान गुड़िया देवी की ओर से युवाओं के विकास के लिए आयोजित की जा रही इस चैंपियनशिप का उद्घाटन डीएम, सीडीओ, परियोजना निदेशक व पंचायत राज अधिकारी द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रवि पहलवान ने बताया कि इस चैंपियनशिप में 12 टीमें सहभागिता करेंगी। 26 जनवरी को चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। विजयी टीम को 21 हजार रूपये, ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये व सांत्वना पुरस्कार द्वारा दिया जाएगा। चैंपियनशिप को लेकर मैदान पर तैयारियां जारी हैं। पिच तैयार की जा रही है।