नगर निकाय निर्वाचन को लेकर सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में कार्मिक प्रशिक्षण के दौरान गैरहाजिर रहने पर सीडीओ ने दो अफसरों का वेतन रोकने की कार्रवाई की है। सात मतदान कार्मिकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
जिले में नगर निकाय निर्वाचन में मतदान कराए जाने को लेकर प्रथम चरण में सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण के दौरान गैरहाजिर रहने पर डीआईओएस व डीपीआरओ के वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। सात मतदान कार्मिकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि स्पष्टीकरण न मिलने की स्थिति में संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।