फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: हाथरस से साध्वी प्राची को टिकट दे सकती है भाजपा, दावेदारों में शुमार

Wed, 06 Mar 2024 12:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस लोकसभा सीट पर भाजपा से टिकट मांगने वालों की फेहरिस्त लंबी है। स्थानीय स्तर पर भाजपा से टिकट पाने के लिए 70 दावेदारों ने आवेदन किया है। इस सीट पर लंबे समय से भाजपा का कब्जा है।हाथरस लोकसभा सीट पर साध्वी प्राची के नाम की चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
साध्वी प्राची
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस लोकसभा सुरक्षित सीट से भाजपा की टिकट के दावेदारों की सूची में एक और नाम बढ़ गया है। 5 मार्च की देर शाम साध्वी प्राची के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। वह टिकट के लिए इस समय आलाकमान के संपर्क में भी बताई जाती हैं।

विज्ञापन


हाथरस लोकसभा सीट पर भाजपा से टिकट मांगने वालों की फेहरिस्त लंबी है। स्थानीय स्तर पर भाजपा से टिकट पाने के लिए 70 दावेदारों ने आवेदन किया है। कुछ दूसरे जिलों के नेता भी यहां से टिकट मांग रहे हैं। इस सीट पर लंबे समय से भाजपा का कब्जा है।

देर शाम हाथरस लोकसभा सीट पर साध्वी प्राची के नाम की चर्चा शुरू हुई। प्राची विश्व हिंदू परिषद में राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुकी हैं। वह बागपत की निवासी हैं और वर्तमान में हरिद्वार में रह रही हैं। वह कई बार सामाजिक कार्याें में भी आती रही हैं। वह कोरी समाज से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें