26 अक्टूबर 2023 को जब मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था उस समय सादाबाद विधानसभा का लिंगानुपात 845 और जिले का लिंगानुपात 856 था। सिकंदराराऊ विधानसभा का लिंगानुपात जिले में सबसे ज्यादा 869 है, जबकि हाथरस विधानसभा का लिंगानुपात 855 है।
सादाबाद विधानसभा मतदाता लिंगानुपात के मामले में सबसे पीछे है। इससे जिले का लिंगानुपात भी बिगड़ रहा है। हालांकि इस बार मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान इसमें सुधार का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
26 अक्टूबर 2023 को जब मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था उस समय सादाबाद विधानसभा का लिंगानुपात 845 और जिले का लिंगानुपात 856 था। चुनाव प्रेक्षक ने लिंगानुपात को लेकर चिंता जाहिर की थी। इसके बाद एसडीएम मनीष कुमार ने बीएलओ, सुपरवाइजरों को बूथों पर महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर जोर देने के निर्देश दिए थे।
इससे लिंगानुपात 845 से बढ़कर अब 848 हो गया है। प्रदेश में लिंगानुपात 867 है। जबकि जिले का लिंगानुपात इस समय 857 है। सिकंदराराऊ विधानसभा का लिंगानुपात जिले में सबसे ज्यादा 869 है। जबकि हाथरस विधानसभा का लिंगानुपात 855 है। एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण के दौरान प्रयास किया गया था कि सादाबाद विधानसभा का लिंगानुपात जिले के लिंगानुपात तक लगभग पहुंच जाए और इसमें सुधार भी हुआ है। लिंगानुपात में सुधार के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।