हाथरस सिटी स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेन नंबर 19409/10 साबरमती-थावे एक्सप्रेस को अब पिंडवाड़ा रेलवे स्टेशन पर प्रयोग के तौर पर ठहराव दिया गया है। राजस्थान के सिरोही के निकट के इस रेलवे स्टेशन पर ठहराव मिलने से हाथरस के यात्रियों को अन्य स्टेशनों पर नहीं उतरना होगा। पिंडवाड़ा जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने यहां दो मिनट का ठहराव दिया है। 10 जनवरी से इस ट्रेन को अप और डाउन दोनों रूट पर दो-दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा। हाथरस के यात्री कई दिनों से इस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे। पूर्वाेत्तर रेलवे के अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए भविष्य में इस ठहराव को स्थायी कर दिया जाएगा।