फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शहर में शामिल हुए ग्रामीण इलाकों को मिलेगी 24 घंटे बिजली

Wed, 17 May 2023 12:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
11 गांवों के जिन इलाकों को नगर पालिका में शामिल किया गया है, उनमें शहर की तरह 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिलेंगी। इसके लिए इन इलाकों में बिजली ढांचा मजबूत करने के लिए करीब 11.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन


पालिका में शामिल इन 24 नए इलाकों में बिजली ढांचे को मजबूत करने के लिए लाइन खींचने व खंभे आदि लगाने के साथ ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का काम किया जा रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष में यह प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। माना जा रहा है कि जून माह तक काम पूरा हो जाएगा। अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह का कहना है कि 11 गांवों में बेहतर आपूर्ति के लिए काम किया जा रहा है। शहरी टैरिफ के हिसाब से बिजली बिल लिया जाएगा। शहरी बिजली मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें